तीन दिन टाल-मटोल, डेढ़ घंटे कराया इंतजार, फिर मेयर बोलीं, नहीं लूंगी नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2020 2:45 AM
भागलपुर : उम्र विवाद मामले में पिछले दस दिनों से मेयर सीमा साहा को नोटिस देने को दौड़ लगा रहे जोगसर थानेदार ने लगातार टालमटोल वाले रवैया के बाद शनिवार को मेयर से मिलने के लिए निगम कार्यालय में ही कैंप कर दिया. क्राइम मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से पहले केस के आइओ […]
भागलपुर : उम्र विवाद मामले में पिछले दस दिनों से मेयर सीमा साहा को नोटिस देने को दौड़ लगा रहे जोगसर थानेदार ने लगातार टालमटोल वाले रवैया के बाद शनिवार को मेयर से मिलने के लिए निगम कार्यालय में ही कैंप कर दिया. क्राइम मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से पहले केस के आइओ सह जोगसर थानाध्यक्ष एसआइ विश्वबंधु ने मेयर को नोटिस सौंपने को शनिवार को थाना के एक पदाधिकारी को निगम कार्यालय जाकर मेयर से मिलने का निर्देश दिया.
वे निगम कार्यालय पहुंचे भी, लेकिन मेयर ने उन्हें यह कह कर बाद में आने की बात कही कि वह बैठक में व्यस्त हैं. इस बात की जानकारी पदाधिकारी ने जोगसर थानाध्यक्ष को दी. क्राइम मीटिंग खत्म होने के तुरंत बाद थानाध्यक्ष ने खुद निगम कार्यालय पहुंच मेयर से मिलने को वहां कैंप कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










