7वीं राष्ट्रीय मुए थाई यूथ चैंपियनशिप में बिहार टीम 1 स्वर्ण, 3 रजत व 2 कांस्य पदक जीती
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

हल्द्वानी के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 01 से 04 जून तक चले 7वीं राष्ट्रीय मुए थाई यूथ चैंपियनशिप में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
भागलपुर से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट,
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 01 जून से 04 जून 2026 तक आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मुए थाई यूथ चैंपियनशिप में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक अपने नाम किए. जानकारी मुए थाई संघ बिहार के महासचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है.भागलपुर के श्रेष्ठ राज ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
बालक एवं यूथ बालक वर्ग में भागलपुर के श्रेष्ठ राज ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शिवांश कुमार ने 22 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक तथा अनय राय ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया.वहीं यूथ बालिका वर्ग में स्तुति कुमारी ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक तथा शिवांगी कुमारी ने 42–45 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया.टीम के कोच के रूप में प्रीति कुमारी व पूजा कुमारी रहीं मौजूद
टीम के कोच के रूप में प्रीति कुमारी एवं पूजा कुमारी थे. राष्ट्रीय रेफरी कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रीति कुमारी, प्रियांशु कुमार एवं आर्यन राज ने भी बिहार और भागलपुर का मान बढ़ाया. इस शानदार उपलब्धि पर बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, मुए थाई संघ बिहार के महासचिव ब्रजेश कुमार, शिवबंदु कुमार, सुबोध कुमार एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, रेफरी एवं कोचों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










