मानसून से पहले हल्की बारिश नपं की पोल, वार्ड चार तालाब में तब्दील
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

मानसून के आगमन से पहले हुई हल्की बारिश ने हबीबपुर नपं नगर प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है. सुबह हुई बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं.
विज्ञापन
भागलपुर से विद्यासागर मंडल की रिपोर्ट,
शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. नगर पंचायत हबीबपुर के वार्ड नंबर 4 में स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब मानसून आने से पहले की मामूली बारिश का यह आलम है. तो कुछ ही दिनों में जब विधिवत मानसून शुरू होगा. तब स्थिति कितनी भयावह होगी. इसका अंदाजा सुबह की बारिश के बाद लगाया जा सकता है. जलजमाव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हुई. जिन्हें गंदे पानी से होकर मुख्य सड़क तक आना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि केवल वार्ड नंबर 4 ही नहीं. बल्कि पूरे नगर पंचायत की अमूमन हर गली की स्थिति कमोबेश ऐसी ही बनी हुई है. जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश भी स्थानीय लोगों के लिए आफत बन जाती है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालों की सफाई और जल निकासी दुरुस्त करने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










