सिपाही भर्ती : आज भागलपुर से पटना व बांका-आरा स्पेशल ट्रेन

भागलपुर : रविवार को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा है. इसको लेकर मालदा रेलवे डिवीजन ने अतिरिक्त ट्रेन देने का फैसला लिया है, जिससे कि अभ्यर्थियों की ट्रेनों में भीड़ में कमी आये और उन्हें यात्रा की सुविधा मिल सके. भागलपुर और बांका से एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी. भागलपुर से पटना के बीच चलने […]
भागलपुर : रविवार को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा है. इसको लेकर मालदा रेलवे डिवीजन ने अतिरिक्त ट्रेन देने का फैसला लिया है, जिससे कि अभ्यर्थियों की ट्रेनों में भीड़ में कमी आये और उन्हें यात्रा की सुविधा मिल सके. भागलपुर और बांका से एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी. भागलपुर से पटना के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03415 परीक्षा स्पेशल शनिवार रात 11:30 बजे चलेगी और सुबह 4:45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी रविवार शाम चार बजे 03416 स्पेशल ट्रेन पटना से खुलेगी और रात 9:30 बजे भागलपुर आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




