ePaper

स्मार्ट सिटी का अलग होगा अंचल, निगम और अंचल में खुलेगा आरटीपीएस काउंटर

Updated at : 10 Sep 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी का अलग होगा अंचल, निगम और अंचल में खुलेगा आरटीपीएस काउंटर

भागलपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने राजस्व की समीक्षा में सोमवार को शहर को अलग अंचल व सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है. उन्होंने स्मार्ट सिटी का अलग अंचल बनाने और अंचल सहित नगर निगम दफ्तर में आरटीपीएस काउंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा. इस बारे में पूर्व में भी जगदीशपुर […]

विज्ञापन

भागलपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने राजस्व की समीक्षा में सोमवार को शहर को अलग अंचल व सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है. उन्होंने स्मार्ट सिटी का अलग अंचल बनाने और अंचल सहित नगर निगम दफ्तर में आरटीपीएस काउंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा.

इस बारे में पूर्व में भी जगदीशपुर अंचलाधिकारी को आरटीपीएस काउंटर को लेकर निर्देश दिया था, अब सात दिनों का समय दिया गया है. स्मार्ट सिटी में जमीन के अलावा अंचल से बनने वाले विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र का आवेदन जगदीशपुर अंचल में जाकर करना पड़ता है. राजस्व विभाग से अंचल और बिहार प्रशासनिक सुधार निगम से आरटीपीएस का लिंक मिल जायेगा, तो दोनों सुविधाओं का सपना साकार हो जायेगा.

समीक्षा के दौरान नगर निगम, भूमि विकास बैंक को बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछा गया. मौके पर एडीएम (राजस्व) राजेश झा राजा, एडीएम(जांच) मनोज कुमार व तीनों एसडीओ समेत सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन