ePaper

इस वर्ष प्री पीएचडी परीक्षा होने की संभावना है कम

Updated at : 17 May 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
इस वर्ष प्री पीएचडी परीक्षा होने की संभावना है कम

भागलपुर : तिलकामांझी विश्वविद्यालय में प्री पीएचडी परीक्षा का आयोजन को लेकर उधेड़बुन की स्थिति बनी हुई है. दरअसल, 22 माह पहले 2017 में प्री पीएचडी परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसमें पास हुए करीब 50 छात्रों का पीएचडी कोर्स अब तक शुरू नहीं हुआ है. परीक्षा में पास हुए छात्रों को अब तक पीएचडी […]

विज्ञापन

भागलपुर : तिलकामांझी विश्वविद्यालय में प्री पीएचडी परीक्षा का आयोजन को लेकर उधेड़बुन की स्थिति बनी हुई है. दरअसल, 22 माह पहले 2017 में प्री पीएचडी परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसमें पास हुए करीब 50 छात्रों का पीएचडी कोर्स अब तक शुरू नहीं हुआ है. परीक्षा में पास हुए छात्रों को अब तक पीएचडी कोर्स कराने वाले गाइड नहीं मिले हैं.

प्रभारी कुलपति डॉ लीलाचंद साहा ने बताया कि जब तक 2017 में उत्तीर्ण छात्रों काे पीएचडी कोर्स शुरू नहीं होगा, नयी परीक्षा लेकर छात्राें को कतार में रख कर इंतजार कराना उचित नहीं है. कुलपति ने कहा कि अगर इस साल प्री पीएचडी की परीक्षा होती है तो सीटों की संख्या कम रह सकती है.

इधर, 2017 की प्री पीएचडी परीक्षा में पास हुए छात्रों का कहना है कि दो साल बीतने को है, अब तक पीएचडी कोर्स पूरा हो गया होता. देशभर के कई विश्वविद्यालयों व अन्य संस्थानों में पीएचडी डिग्रीधारकों के लिए वेकेंसी भी निकल गयी. पीएचडी कोर्स शुरू होने का इंतजार कर रहे छात्र वेकेंसी में आवेदन नहीं कर पाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन