कहलगांव-लैलख के बीच रेल दोहरीकरण को ले 29 अप्रैल के 6 मई तक 9 ट्रेनें रहेंगी रद्द
Updated at : 26 Apr 2019 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : कहलगांव और लैलख के बीच रेल दोहरीकरण को लेकर 29 अप्रैल से 6 मई तक एनआइ वर्क के लिए रूट बाधित रहेगा. एनआइ वर्क के लिए 9 ट्रेन को रद्द किया गया है. जबकि दो ट्रेन को डायवर्ट और एक ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया है. इस वजह से लैलख, कहलगांव, पीरपैंती, साहिबगंज […]
विज्ञापन
भागलपुर : कहलगांव और लैलख के बीच रेल दोहरीकरण को लेकर 29 अप्रैल से 6 मई तक एनआइ वर्क के लिए रूट बाधित रहेगा. एनआइ वर्क के लिए 9 ट्रेन को रद्द किया गया है. जबकि दो ट्रेन को डायवर्ट और एक ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया है.
इस वजह से लैलख, कहलगांव, पीरपैंती, साहिबगंज जाने वाले यात्रियों का परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. स्टेशन मास्टर समर सिंह ने बताया एनआइ वर्क को ले ट्रेनों काे रद्द किया गया है.
दो पैसेंजर ट्रेनों को किया डायवर्ट: 53403 अप रामपुर हाट गया पैसेंजर वाया दुमका, भागलपुर व गया होकर 29 अप्रैल से 13 मई तक चलेगी. 53408 डाउन जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर वाया भागलपुर, दुमका होकर 29 अप्रैल से 13 मई तक चलेगी.
समय व स्थान परिवर्तन :14003 अप मालदा आनंद विहार एक्सप्रेस को 4 मई, 7 मई और 11 मई को मालदा टाउन से 9.05 बजे की बजाय 12 बजे रात में खुलेगी. साहिबगंज दानापुर और दानापुर साहिबगंज एक्सप्रेस 29 अप्रैल से 13 मई तक सुलतानगंज तक ही चलेगी.
हावड़ा तक दोहरीकरण 15 मई तक : भागलपुर से हावड़ा तक पटरियों के दोहरीकरण का कार्य 15 मई तक पूरा हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




