भागलपुर : इलेक्ट्रिक इंजन के लिए आसनसोल में ट्रेनिंग ले रहे भागलपुर के चालक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 7:43 AM

विज्ञापन

ललित, भागलपुर :अप्रैल से भागलपुर से इलेक्ट्रिक इंजन वाली ईएमयू ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इसके लिए चालकों को ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है. डिवीजन के निर्देश पर भागलपुर के कई चालकों को आसनसोल में रेलवे के इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग दी जा रही है. इस स्कूल में भागलपुर, […]

विज्ञापन
ललित, भागलपुर :अप्रैल से भागलपुर से इलेक्ट्रिक इंजन वाली ईएमयू ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इसके लिए चालकों को ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है. डिवीजन के निर्देश पर भागलपुर के कई चालकों को आसनसोल में रेलवे के इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग दी जा रही है.
इस स्कूल में भागलपुर, मालदा व जमालपुर के लगभग बीस चालक ट्रेनिंग लेने का काम कर रहे हैं, कई चालक ने अपनी ट्रेनिंग पूरा भी कर ली है. मालदा के कई चालक पहले से ही ट्रेनिंग लेने का काम किया है.
मालदा में पहले से बिजली इंजन से ट्रेन चल रही है. किऊल से भागलपुर तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो गया है. जबकि किऊल से जमालपुर तक बिजली वाले इंजन का ट्रायल भी हो गया है. मार्च में जमालपुर से भागलपुर तक बिजली के इंजन से ट्रायल लेना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन