पीरपैंती के 10 गांवों के पानी में मिला शत-प्रतिशत आर्सेनिक
Updated at : 07 Feb 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : राज्य स्वास्थ्य समिति के साथ हैदराबाद की कंपनी साकी वाटर्स ने पीरपैंती के 10 गांव में पानी में आर्सेनिक की मात्रा का सर्वे किया. सर्वे में 0.05 पीपीएम से दो पीपीएम तक आर्सेनिक की मात्रा मिली है, जो कि आवश्यक मात्रा से शत प्रतिशत से अधिक है. रिपोर्ट चिंतनीय है. दरअसल आर्सेनिक से […]
विज्ञापन
भागलपुर : राज्य स्वास्थ्य समिति के साथ हैदराबाद की कंपनी साकी वाटर्स ने पीरपैंती के 10 गांव में पानी में आर्सेनिक की मात्रा का सर्वे किया. सर्वे में 0.05 पीपीएम से दो पीपीएम तक आर्सेनिक की मात्रा मिली है, जो कि आवश्यक मात्रा से शत प्रतिशत से अधिक है. रिपोर्ट चिंतनीय है. दरअसल आर्सेनिक से कैंसर की मात्रा बढ़ रही है. साथ ही स्कीन से संबंधित रोग भी हो रहे हैं.
आर्सेनिक मुक्त पानी देने की है योजना
जिले में राज्य स्वास्थ्य समिति के सहयोग से इन गावों में आर्सेनिक मुक्त पानी देने की योजना है. इसके लिए जहां पाइप लाइन नहीं पहुंची है, वहां पर आर्सेनिक मुक्त फिल्टर लगा कर गांव वालों को पानी की सुविधा दी जायेगी.
सिंचाई से फसल में हो सकती है आर्सेनिक : इस पर भी शोध किया जा रहा है. दरअसल सिंचाई के जरिये आर्सेनिक युक्त पानी फसल में भी जाता है. फसल में भी अधिक से अधिक आर्सेनिक हो सकती है. खासकर आर्सेनिक मात्रा कीटनाशक से बढ़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




