ePaper

भागलपुर : बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा सात घंटे ठप

Updated at : 06 Feb 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर  :  बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा सात घंटे ठप

भागलपुर : बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा ठप होने से मंगलवार को पूरे दिन उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सात घंटे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी. शाम पांच बजे के बाद भी सेवाएं पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकी. इंटरनेट सेवा बहाल तो हो […]

विज्ञापन

भागलपुर : बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा ठप होने से मंगलवार को पूरे दिन उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सात घंटे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी. शाम पांच बजे के बाद भी सेवाएं पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकी. इंटरनेट सेवा बहाल तो हो गयी, लेकिन कॉलिंग में दिक्कतें बरकरार रही.

इस बीच उपभोक्ता न तो कहीं कॉल कर पा रहे थे और न इंटरनेट का ही उपयोग. कॉल करने के दौरान डिस्कनेक्ट हो जा रहा था. इंटरनेट का उपयोग करने के दौरान कनेक्शन फेल बता रहा था. बीएसएनएल के उपभोक्ता निजी कंपनियों की संचार सेवा का सहारा लेने को विवश रहे.

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड की ओर से एक लाख 32 हजार वोल्ट लाइन के टावर मेंटेनेंस के दौरान बीएसएनएल का ओवर हेड केबल टूट गया. इससे पटना और कोलकाता के बीच बीएसएनएल की लाइन खराब हो गयी. बीएसएनएल अधिकारी के अनुसार केबल की सुरक्षा के लिहाज से पावर ग्रिड कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड के टावर का इस्तेमाल किया गया है.
बिजली टावर का मेंटेनेंस के दौरान केबल में खराबी आयी मगर, इसे रिस्टोर कर लिया गया है. पहले इंटरनेट सेवा बहाल हुई, इसके तुरंत बाद कॉलिंग सेवाएं चालू हो गयी.
  • ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के दौरान टूटा केबल
  • पटना और कोलकाता के बीच नेटवर्क रूट प्रभावित रहा
  • बीएसएनएल के उपभोक्ता निजी कंपनियों की संचार सेवा लेने को विवश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन