ePaper

फेसबुक लाइव कर प्रेमी ने दे दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमिका के घरवालों को शादी के लिए तैयार नहीं होने का लगाया आरोप

Updated at : 14 Jan 2019 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक लाइव कर प्रेमी ने दे दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमिका के घरवालों को शादी के लिए तैयार नहीं होने का लगाया आरोप

भागलपुर : प्रेम प्रसंग में एक युवक ने पंखे से कपड़े बांध कर आत्महत्या करने की तैयारी को फेसबुक पर पहले लाइव किया और फिर फंदे से लटक कर जान दे दी. युवक बांका जिले के शंभुगंज निवासी अशोक सिंह का पुत्र गगन कुमार सिंह है. घटना भागलपुर शहर स्थित जोगसर थाना क्षेत्र के नया […]

विज्ञापन

भागलपुर : प्रेम प्रसंग में एक युवक ने पंखे से कपड़े बांध कर आत्महत्या करने की तैयारी को फेसबुक पर पहले लाइव किया और फिर फंदे से लटक कर जान दे दी. युवक बांका जिले के शंभुगंज निवासी अशोक सिंह का पुत्र गगन कुमार सिंह है. घटना भागलपुर शहर स्थित जोगसर थाना क्षेत्र के नया बाजार के सखीचंद घाट की है. युवक गौतम एक स्थानीय क्लिनिक में कंपाउंडर का काम करता था.

सुसाइड नोट लिख कर प्रेमिका के पिता पर लगाया जान से मारने कीधमकी देने का आरोप

गगन ने एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है. इसमें उसने कहा है कि वह बांका की किसी लड़की से पिछले चार सालों से प्यार करता था. लड़की के अभिभावकों को जब इस का बात पता चली, तो धमकी देने लगे. तनाव के कारण कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें. सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि लड़की के पिता बार-बार फोन पर धमकी देता है कि जान मार देंगे तुम्हारा. मेरे पीछे आदमी लगा दिया है. आगे उसने लिखा है कि लड़की के पिता को पता चला तो लड़की को घर बुलाया और फिर क्या हुआ मुझे नहीं पता. लेकिन, लड़की के पिता से तीन बार बात हुई. उसके बाद मुझे धमकी दी जाने लगी. इससे मुझे बहुत टेंशन हो रहा था. मुझे कुछ पता नहीं चल रहा है कि मैं क्या करूं. अंत में युवक ने ‘गुड बाय’ के साथ पत्र को समाप्त करते हुए ‘मिस यू…..’ लिखा है. सुसाइड नोट में युवक ने लड़की का मोबाइल नंबर और अपने पिता का मोबाइल नंबर भी लिखा है. यह पत्र 13 जनवरी को लिखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन