सासाराम: मुहर्रम को लेकर तैयारी पूरी, आज छोटी चौकी का निकलेगा जुलूस, 27 जून को पहलाम जुलूस

Updated:
विज्ञापन

ताजिया जुलूस का फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : 27 जून को पहलाम का जुलूस निकाला जाएगा, जो सुबह से शुरू होकर शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचेगा.

विज्ञापन

Sasaram News : मुहर्रम के मौके पर बुधवार की रात विभिन्न मोहल्लों में रोशनी की गई तथा कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. गुरुवार को यानी आज शहर में छोटी चौकी (ताजिया) का जुलूस निकाला जाएगा. मरकजी मुहर्रम कमेटी के प्रधान सचिव अखलाक अहमद रिजवी ने बताया कि नौ मुहर्रम के अवसर पर 25 जून को छोटी चौकी का जुलूस निकाला जाएगा.

विज्ञापन

इन जगहों से होकर गुजरेगा ताजिया जुलूस

यह जुलूस शेरगंज, शाहजुमा, मदार दरवाजा, गांधीनीम, चौखंडी, चौक बाजार, आलमगंज, जानी बाजार और बस्ती मोड़ सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा. जुलूस को लेकर अखाड़ों एवं कमेटियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कल बड़ी चौकी का निकलेगा जुलूस

उन्होंने बताया कि 26 जून को 10 मुहर्रम के अवसर पर बड़ी चौकी का जुलूस निकाला जाएगा. यह जुलूस चौखंडी, मंडई, गांधीनीम, शाइजुमा, शेरगंज, लस्करीगंज, बस्ती मोड़, मोची टोला, जानी बाजार, नवरतन बाजार, मदार दरवाजा, चौक बाजार, आलमगंज तथा वागभाई खां सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा. इस जुलूस के साथ मुहल्ला शाहजुमा और नीम काले खां के दो-दो तथा मुहल्ला शाहजलाल पीर का एक नाल साहेब भी शामिल रहेगा.

27 को पहलाम की रस्म अदा की जाएगी

मरकजी मुहर्रम कमेटी के अनुसार 11 मुहर्रम (27 जून) को पहलाम का जुलूस निकाला जाएगा, जो सुबह से शुरू होकर शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचेगा. वहीं, देहाती क्षेत्रों से आने वाले जुलूस भी निर्धारित मार्गों से होकर कर्बला पहुंचेंगे, जहां पहलाम की रस्म अदा की जाएगी.

प्रशासन ने समय-सीमा का पालन करने की अपील की

कमेटी ने सभी लाइसेंसधारी खलीफाओं एवं जुलूस में शामिल लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का पालन करने की अपील की है. शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार छोटी चौकी का जुलूस 25 जून को अपराह्न तीन बजे से रात नौ बजे तक, बड़ी चौकी का जुलूस 26 जून को निर्धारित समय पर तथा पहलाम का जुलूस 27 जून को शाम चार बजे से मध्यरात्रि तक संचालित होगा.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में छलका भाई का दर्द, बोला- न्याय नहीं मिला तो नहीं करूंगा नौकरी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन