पुलिस ने सफाईकर्मी को पीटा,विरोध में सड़क जाम, 3 घंटे तक जाम रहा वैशाली चौक

Updated at : 03 Oct 2018 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने सफाईकर्मी को पीटा,विरोध में सड़क जाम, 3 घंटे तक जाम रहा वैशाली चौक

नवगछिया : नवगछिया थाना के टाइगर मोबाइल पुलिस ने नवगछिया नगर पंचायत के सफाई कर्मी निरीक्षक भुट्टो पासवान के पिटाई कर दी. आक्रोशित नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने नवगछिया वैशाली चौक पर विरोध में टायर जला कर शहर की सड़क को तीन घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान सफाई कर्मी पुलिस प्रशासन के […]

विज्ञापन
नवगछिया : नवगछिया थाना के टाइगर मोबाइल पुलिस ने नवगछिया नगर पंचायत के सफाई कर्मी निरीक्षक भुट्टो पासवान के पिटाई कर दी. आक्रोशित नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने नवगछिया वैशाली चौक पर विरोध में टायर जला कर शहर की सड़क को तीन घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान सफाई कर्मी पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे.
मौके पर नवगछिया टाउन थानाध्यक्ष लाल बहादुर पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे व आक्रोशित सफाई कर्मियों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन सफाई कर्मी नहीं माने. सफाई कर्मी उक्त टाइगर मोबाइल को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे. सफाई कर्मी निरीक्षक की पिटाई की सूचना मिलने पर नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव वर्मा, भाजपा नेता पूर्व सांसद अनिल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ बबलू यादव, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव, मुन्ना भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
सफाई निरीक्षक भुट्टो पासवान ने बताया कि वह मोटरसाइकिल वैशाली चौक के पास ठेला के सामने सड़क किनारे लगा कर सफाई कर रहा था. कचरा लोड करने वाले गाड़ी को बढ़ा रहे थे. इस दौरान मोटरसाइकिल से तीन टाइगर मोबाइल पुलिस के जवान आये और मोटरसाइकिल हटाने को कहा. मैंने कहा कि सर हम नगर पंचायत के सफाई कर्मी है और सफाई कर रहे हैं. यह सुन कर टाइगर मोबाइल के एक जवान ने तीन चार तमाचा जड़ दिया. यह बताने पर भी कि वह नगर पंचायत का सफाई कर्मी का निरीक्षक है.
टाइगर मोबाइल के जवानों ने उसकी पिटाई कर दी. नवगछिया थानाध्यक्ष ने दोषी पुलिस जवान पर 12 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद आक्रोशित सफाई कर्मी ने जाम को समाप्त किया. घटना के संबंध में पीड़ित सफाई निरीक्षक ने नवगछिया एसपी थानाध्यक्ष को घटना के संबंध में लिखित आवेदन दिया. जिस टाइगर मोबाइल ने सफाई कर्मचारी की पिटाई की है उनमें राजेश, ब्रजेश एवं शंकर नाम का टाइगर मोबाइल पुलिस है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तानाशाही पर लगाम लगाने की मांग नवगछिया एसपी से की है.एसपी ने घटना की निंदा की, एसडीपीओ को जांच का निर्देश. नवगछिया की एसपी ने सफाई कर्मियों की पिटाई की निंदा करते हुए कहा कि यह अनुचित है. मामले की जांच नवगछिया के एसडीपीओ करेंगे, जांचोंपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन