पार्किंग स्थल चयन व प्वांइट्स निर्धारित करने का निर्देश

Updated at : 23 Sep 2018 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
पार्किंग स्थल चयन व प्वांइट्स निर्धारित करने का निर्देश

विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने को ले एसएसपी ने की बैठक भागलपुर : 28 सितंबर से विक्रमशिला सेतु पर परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. सेतु को पार नहीं करने सकने पर उत्पन्न होने वाले ट्रैफिक की समस्या को लेकर सभी अधिकारी गंभीर हैं. इस बाबत भागलपुर एसएसपी ने सिटी डीएसपी समेत यातायात, बरारी और […]

विज्ञापन
विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने को ले एसएसपी ने की बैठक
भागलपुर : 28 सितंबर से विक्रमशिला सेतु पर परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. सेतु को पार नहीं करने सकने पर उत्पन्न होने वाले ट्रैफिक की समस्या को लेकर सभी अधिकारी गंभीर हैं. इस बाबत भागलपुर एसएसपी ने सिटी डीएसपी समेत यातायात, बरारी और जीरोमाइल एसएचओ के साथ शनिवार को बैठक की. इसमें पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये गये हैं.
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बैठक के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सिटी डीएसपी समेत संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है. यातायात, बरारी और जीरोमाइल थानाध्यक्ष को पुल के पास ऐसे स्थलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है, जहां ज्यादा संख्या में छोटे बड़े वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जा सके. इसके अलावा विभिन्न जगहों पर बैरिकेडिंग प्वांइट्स को भी निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा परिचालन बंद होने के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए भी आवश्यक बिंदुओं को जांच कर एसएसपी के संज्ञान में लाने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन