bhagalpur news. शिया टोली में कैंडल मार्च, युवा बचाओ भविष्य बचाओ के नारों से गूंजा इलाका

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. शिया टोली में कैंडल मार्च, युवा बचाओ भविष्य बचाओ के नारों से गूंजा इलाका

असानंदपुर शिया टोली में रविवार की शाम को नशा मुक्त अभियान को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया

विज्ञापन

असानंदपुर शिया टोली में रविवार की शाम को नशा मुक्त अभियान को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल नौजवान, बुजुर्ग व बच्चाें ने युवा बचाओ, भविष्य बचाओ नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो संदेश दे रहे थे. कैंडल मार्च असानंदपुर अरशद लॉज से शुरू होकर विभिन्न गलियों से गुजरता हुआ पीरन शाह बंदगी के मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां कार्यक्रम का समापन सामूहिक शपथ के साथ किया गया. इस दौरान क्षेत्र में नशा विरोधी संदेश गूंजता रहा. मार्च में शामिल लोगों के हाथों में कई प्रेरक नारे लिखे पोस्टर थे. इसमें नशे के खिलाफ जन आंदोलन शिया टोली का संकल्प. नशा मुक्त समाज हमारा लक्ष्य. आओ मिलकर कसम खाएं, नशे को जड़ से मिटाएं. स्वस्थ युवा, स्वच्छ भागलपुर आदि संदेश शामिल थे. वहीं, अभियान के संयोजक सैयद अरशद अली ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप बन चुका है. यह बुराई समाज में ही पैदा हुई है और इसे खत्म करने की जिम्मेदारी भी समाज की ही है. मौके पर शाबान, फैजान, दानिश, लड्डू, चिक्कू, जब्बार, इरफान, मिथ्थू, गुलाम, ट्विंकल, पप्पू, शम्सुद्दीन, अनवर, मुन्ना, ताजदार, जावेद हुसैन, मंजूर सिराज, दिलावर, जरीना, जहाना आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन