घटना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मचारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 5:36 AM
भागलपुर : प्रमंडलीय आयुक्त में प्रतिनियुक्त लिपिक राकेश कुमार सिंह की दर्दनाक मौत की घटना से कलेक्ट्रेट व अन्य सरकारी कार्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कार्यालय के कर्मी काम को छोड़ घटना स्थल पर दौड़ कर आये. घटना स्थल पर सबसे पहले जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा व नाथनगर अंचलाधिकारी आये. उनके […]
भागलपुर : प्रमंडलीय आयुक्त में प्रतिनियुक्त लिपिक राकेश कुमार सिंह की दर्दनाक मौत की घटना से कलेक्ट्रेट व अन्य सरकारी कार्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कार्यालय के कर्मी काम को छोड़ घटना स्थल पर दौड़ कर आये. घटना स्थल पर सबसे पहले जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा व नाथनगर अंचलाधिकारी आये. उनके स्तर पर अन्य पदाधिकारियों को मामले की सूचना दी गयी. इसके बाद एडीएम(राजस्व) राजेश झा राजा, सदर एसडीओ आशीष नारायण, गोपनीय प्रभारी संजय कुमार सिन्हा, जिला लेखा पदाधिकारी आदि आये. उन्होंने तत्काल लिपिक के शव को एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










