बिहार में रहने के लिहाज से पटना व बिहारशरीफ से बेहतर भागलपुर
Updated at : 14 Aug 2018 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली/ भागलपुर : देश में रहने के मामले में अव्वल शहरों की सूची सोमवार को जारी की गयी. रहने के मामले में सबसे बेहतरीन शहर पुणे को माना गया है. वहीं, गंदगी और जाम जैसी समस्या में जकड़ा भागलपुर शहर लाख बुरा हो, लेकिन बिहार में रहने के लिहाज से राजधानी पटना से बेहतर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली/ भागलपुर : देश में रहने के मामले में अव्वल शहरों की सूची सोमवार को जारी की गयी. रहने के मामले में सबसे बेहतरीन शहर पुणे को माना गया है. वहीं, गंदगी और जाम जैसी समस्या में जकड़ा भागलपुर शहर लाख बुरा हो, लेकिन बिहार में रहने के लिहाज से राजधानी पटना से बेहतर है.
इस प्रतियोगिता में शामिल देश के 111 शहरों में पटना 109 वें, बिहार शरीफ 108 वें व भागलपुर 107 वें स्थान पर रहा. इसमें झारखंड के दो शहर रांची व धनबाद ने भी हिस्सा लिया. सूचकांक में पश्चिम बंगाल के चार शहर हावड़ा, न्यू टाउन कोलकाता और दुर्गापुर ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा ही नहीं लिया, जबकि छत्तीसगढ़ का नया रायपुर और आंध्र प्रदेश के अमरावती को मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने पर प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया गया.
आवास व शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को शहरी क्षेत्रों में सुगमतापूर्ण जीवन की दशा से जुड़े ‘जीवन सुगमता सूचकांक’ को जारी किया. जून 2017 में 1.12 करोड़ की आबादी वाले नयी दिल्ली सहित 116 शहरों को शामिल करते हुए इस सूचकांक को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




