पूरे सप्ताह अच्छी बारिश होने की उम्मीद

Updated at : 24 Jul 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
पूरे सप्ताह अच्छी बारिश होने की उम्मीद

सबौर : तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है. किसानों के उदास चेहरे भी खिल गये हैं. अभी बारिश होगी और गरमी से भी निजात मिलेगी. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर अंतर्गत ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिर्फ 25 और 26 […]

विज्ञापन
सबौर : तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है. किसानों के उदास चेहरे भी खिल गये हैं. अभी बारिश होगी और गरमी से भी निजात मिलेगी. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर अंतर्गत ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिर्फ 25 और 26 जुलाई को छोड़ पूरा सप्ताह बारिश होने की उम्मीद है.
बारिश से किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी. सोमवार को 2.2 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया. सोमवार का अधिकतम तापमान 31.2, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 98 प्रतिशत आद्रता के साथ 9.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज पूर्वी हवा चली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन