कक्षा 1-8 तक के किताबों की महज चार दुकानें बीअारसी, सीआरसी में बिक्री नहीं, परेशानी

Updated at : 07 Jul 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
कक्षा 1-8 तक के किताबों की महज चार दुकानें बीअारसी, सीआरसी में बिक्री नहीं, परेशानी

भागलपुर : एक जुलाई से 15 जुलाई तक पुस्तक क्रय पखवाड़ा के आयोजन के निर्देश के बावजूद जिले में तय किये गये थोक पुस्तक विक्रेताओं ने सीआरसी और बीआरसी में किताबों की बिक्री शुरू नहीं की हैं. शैक्षणिक सत्र की शुुरुआत एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है. करीब तीन माह बीतने को हैं. जिले […]

विज्ञापन

भागलपुर : एक जुलाई से 15 जुलाई तक पुस्तक क्रय पखवाड़ा के आयोजन के निर्देश के बावजूद जिले में तय किये गये थोक पुस्तक विक्रेताओं ने सीआरसी और बीआरसी में किताबों की बिक्री शुरू नहीं की हैं. शैक्षणिक सत्र की शुुरुआत एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है. करीब तीन माह बीतने को हैं. जिले के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के छात्रों ने किताबें नहीं देखीं. करीब चार लाख छात्रों में आधे से अधिक के अकाउंट में किताबों की खरीदारी के लिए पैसे ट्रांसफर भी नहीं किये गये हैं.

जिले में चार थोक पुस्तक विक्रेताओं को किताब बिक्री का अनुमति दी गयी है. इनके नाम निर्मल पुस्तक भंडार खलीफाबाग चौक, किशोर पुस्तक भंडार आरपी रोड भागलपुर, कैलाश पुस्तक भंडार नारायणपुर व मनीष बुक डिपो नवगछिया है. अबतक सभी छात्रों के अकाउंट में पैसे पहुंचे हैं. सुलतानगंज, शाहकुंड, जगदीशपुर, नाथनगर, गोराडीह, कहलगांव, पीरपैंती के छात्रों के लिये किताब खरीदारी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.
राज्य परियोजना निदेशक का निर्देश ताक पर
नगर निगम क्षेत्र, नवगछिया और नारायणपुर के छात्र इन तय दुकानों में पहुंचकर खुद के पैसे लगाकर छात्र किताबों की खरीदारी कर रहे हैं. जबकि दूसरे प्रखंडों के छात्रों को किताब की बिक्री का इंतजार है. शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने जिला शिक्षा कार्यालय काे निर्देश दिया है कि एक जुलाई से 15 जुलाई तक पुस्तक क्रय पखवाड़ा के आयोजन करना है. बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन लिमिटेड के अधिकृत प्रकाशक जिले के सभी बीआरसी और सीआरसी में पुस्तक का भंडारण करेंगे. 15 दिन तक सभी छात्रों को बीआरसी और सीआरसी केंद्र से पुस्तक की बिक्री की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन