ePaper

एनटीपीसी में झड़प के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

Updated at : 25 May 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
एनटीपीसी में झड़प के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

कहलगांव : एनटीपीसी के सीआइएसएफ व जमुनिया टोला के लोगों के बीच बुधवार को हुए पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सीआइएसएफ की ओर से निरीक्षक आशुतोष कुमार ने तीन नामजद राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सुशील यादव आैर 300 अज्ञात के खिलाफ […]

विज्ञापन
कहलगांव : एनटीपीसी के सीआइएसएफ व जमुनिया टोला के लोगों के बीच बुधवार को हुए पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सीआइएसएफ की ओर से निरीक्षक आशुतोष कुमार ने तीन नामजद राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सुशील यादव आैर 300 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
ग्रामीणों की ओर से जमुनिया टोला निवासी सुशील यादव के चाचा जमादार यादव ने सीआइएसएफ पर बर्बरतापूर्ण तरीके से गांव में घुसकर महिलाओं व पुरुषों की पिटाई करने और सुशील यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. सीआइएसएफ के कमांडेंट, एनटीपीसी प्रबंधन व अज्ञात जवानों के खिलाफ एनटीपीसी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन