सृजन घोटाला : दो बैंक मैनेजर व पूर्व डीसीओ हिरासत में लिये गये

भागलपुर : सृजन घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार छापामारी कर रही है. इसका दायरा भागलपुर से बढ़कर पहले सहरसा, सुपौल, बांका तक बढ़ गया है. तीन दिन पहले सहरसा में भी राशि गड़बड़ी को लेकर देर रात प्राथमिकी दर्ज हुई थी. शनिवार को इओयू की टीम पुलिस के साथ भागलपुर के […]
भागलपुर : सृजन घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार छापामारी कर रही है. इसका दायरा भागलपुर से बढ़कर पहले सहरसा, सुपौल, बांका तक बढ़ गया है. तीन दिन पहले सहरसा में भी राशि गड़बड़ी को लेकर देर रात प्राथमिकी दर्ज हुई थी. शनिवार को इओयू की टीम पुलिस के साथ भागलपुर के अलावा सुपौल व बांका भी पहुंची.
सुपौल स्थित आवास से वहां के जिला सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार झा, भागलपुर के सच्चिदानंदनगर कॉलोनी से को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर सुधांशु कुमार दास व बांका स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से बैंक के मैनेजर विजय कुमार गुप्ता को जांच टीम ने संबंधित जिले की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. भागलपुर को-ऑपरेटिव बैंक के एकाउंट मैनेजर उपाध्याय, बैंककर्मी बुद्धदेव रजक को हिरासत में लिया गया.
भागलपुर को-ऑपरेटिव बैंक की कर्मी शमा परवेज व कहलगांव को-ऑपरेटिव बैंक की मैनेजर सुनीता कुमारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया. भागलपुर को-ऑपरेटिव बैंक में भी जांच-पड़तालचली. बांका व सुपौल पुलिस ने वहां हुई गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है. इससे पूर्व पुलिस सृजन मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




