ePaper

भागलपुर में होली पर पिता ने नहीं दिये पैसे तो नाराज बेटे ने खुद को मार ली गोली, मौत

Updated at : 19 Mar 2022 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में होली पर पिता ने नहीं दिये पैसे तो नाराज बेटे ने खुद को मार ली गोली, मौत

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोलू अपने पिता से होली के मौके पर पैसे की मांग कर रहा था. पिता उसकी मांग नहीं मान रहे थे. इसी पर नाराज होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

भागलपुर. भागलपुर जिले के सबौर थाना इलाके में इंग्लिश गांव के पास रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मार ली है. युवक का नाम गोलू यादव बताया जा रहा है. उसके पिता कृषि विभाग में गार्ड का काम करते हैं. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोलू अपने पिता से होली के मौके पर पैसे की मांग कर रहा था. पिता उसकी मांग नहीं मान रहे थे. इसी पर नाराज होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली.

हाल ही में जेल से छूटा था गोलू

पैसे नहीं मिले तो नाराज गोलू ने खुद को गोली मार ली. वैसे गोलू का अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. वह एक साल तक के जेल में रहने के बाद बाहर निकला था. उसने देशी पिस्टल से खुद को गोली मारी है जो अवैध है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सबौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ननिहाल में रहता था गोलू

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. गोलू के पिता गणेश यादव लखीसराय में कृषि विभाग के अंदर गार्ड के तौर पर तैनात हैं. गोलू फिलहाल सबौर इंग्लिश में अपने ननिहाल में रह रहा था. होली के दिन उसने अपने पिता को फोन कर पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने बैंक बंद होने का हवाला देते हुए एक-दो दिन में पैसे देने की बात कही थी. इसके बाद गोलू नाराज हो गया और उसने आत्महत्या कर ली.

देशी कट्टा और पांच चक्र गोली के साथ गिरफ्तार

इधर, परवत्ता पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में जमुनियां चौक पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को एक देशी कट्टा और पांच चक्र जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक कदवा ओपी थाना क्षेत्र के भरोसा सिंह टोला निवासी दरोगी शर्मा और पूर्णियां जिले के लालगंज विजय गांव के निवासी रितेश शर्मा उर्फ छोटू है. दोनों का कोरोना जांच नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया है. शनिवार को दोपहर बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जबकि मामले की बाबत परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन