युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 10:16 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात शौच को गयी युवती के साथ उसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया.
रामनगर. थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात शौच को गयी युवती के साथ उसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया. इस दौरान गांव के लोगों ने देख लिया और युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार युवती शनिवार रात आठ बजे घर से शौच के लिए निकली. गांव स्थित रेलवे लाइन को पार कर बसवारी में शौच की. वहां से लौटने के क्रम में गांव के एक युवक ने उसे पकड़ कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, इसी बीच गांव के कुछ लोग आ गये व युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया. पीड़िता के परिजनों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










