Bettiah: निगम से 1 करोड़ से अधिक के लागत की 8 योजनाओं का कार्यादेश जारी

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 08 Dec 2025 9:00 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को पुनः तेज कर दिया गया है.

विज्ञापन

बेतिया . महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को पुनः तेज कर दिया गया है. उनके निर्देश पर नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृत विभिन्न वार्डों की कुल 1,01,30,936 रुपये लागत वाली आठ विकास योजनाओं का कार्यादेश निविदा प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है. नव अधिग्रहित वार्ड 39 में लल्लू महतो के घर से हाफिज मियां के घर तक सड़क निर्माण के लिए 9,87,941 रुपये का कार्यादेश दिया गया है. वार्ड 44 में सीताराम महतो जी के घर से मनोरमा देवी के घर तक सड़क निर्माण पर 2,32,994 रुपये खर्च होंगे. वार्ड 5 में दो स्थानों पर सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 17,33,176 रुपये की स्वीकृति दी गई है. वार्ड 17 में आम्रपाली होटल से कन्या मध्य विद्यालय होते हजारीमल धर्मशाला पुल तक नाला निर्माण तथा जगदंबा ड्रग्स से नवेंदु चतुर्वेदी के घर तक सड़क और नाला निर्माण के लिए 15,36,676 रुपये का कार्यादेश जारी हुआ है. वार्ड 4 में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए 18,82,468 रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इसके अलावा वार्ड 17 में ही बनवारी चौधरी के घर से अनुप कुमार जैन के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 11,55,290 रुपये, वार्ड 31 में सड़क निर्माण के लिए 3,95,829 रुपये, तथा वार्ड 11 में जुबेदा कॉलोनी में नाला मरम्मती एवं सड़क उच्चीकरण के लिए 22,06,562 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन