अवैध शराब को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, कठैया-गहिरी मार्ग जाम कर किया हंगामा

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 13 Jan 2026 8:49 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बैकुठवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 महुआवा टोला में अवैध रूप से शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं और ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा.

विज्ञापन

जगदीशपुर. थाना क्षेत्र के बैकुठवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 महुआवा टोला में अवैध रूप से शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं और ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिलाओं ने कठैया-गहिरी मुख्य सड़क को महुआवा टोला के पास जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, इससे घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन में शामिल रम्भा देवी, लक्ष्मी देवी, मतिला देवी, सावित्री देवी, फुलझरी देवी, रामलाल महतो, श्रीकांती देवी, इंदु देवी, मीना देवी, सुगांती देवी, अनीता देवी, प्रमिला देवी और सुशीला देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है. इससे न केवल गांव के पुरुष शराब के आदी हो रहे हैं, बल्कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं. महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण घरेलू हिंसा, झगड़े और सामाजिक अशांति जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. महिलाओं ने साफ कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम उठाए जाते, तो गांव में खुलेआम शराब की बिक्री संभव नहीं होती. सड़क जाम की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया. थाना अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन