एक साथ तीन बच्चों के जन्म से चिकित्सक भी हैरान, मां और सभी नवजात सुरक्षित

Updated:
विज्ञापन

नवजात बच्चे

मधुबनी प्रखंड के तमकुहा गांव में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया. यह खबर परिवार और गांव में खुशी का माहौल लेकर आई है. मां और तीनों नवजात स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की देखरेख में हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: मधुबनी प्रखंड अंतर्गत तमकुहा गांव की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. सबसे खास बात यह रही कि तीनों बच्चों का जन्म सामान्य (नॉर्मल) प्रसव से हुआ, जिसे चिकित्सकीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार और देखभाल जारी है.

उत्तर प्रदेश के अस्पताल में हुआ सफल प्रसव

जानकारी के अनुसार तमकुहा गांव निवासी सुग्रीव गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज स्थित ईसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया. गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में उन्होंने सफलतापूर्वक तीन बच्चों को जन्म दिया.

मां और तीनों नवजातों की स्थिति सामान्य

प्रसव के बाद चिकित्सकों ने मां और तीनों नवजातों की स्वास्थ्य जांच की. जांच में सभी की स्थिति संतोषजनक पाई गई. चिकित्सकों की निगरानी में मां और बच्चों का उपचार एवं देखभाल जारी है.

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा हुआ है. परिजन इसे ईश्वर का आशीर्वाद मानते हुए स्वस्थ प्रसव के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जता रहे हैं.

पति ने चिकित्सकों का जताया आभार

महिला के पति सुग्रीव गुप्ता ने बताया कि बच्चों के जन्म से पूरा परिवार बेहद खुश है. उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मां और तीनों नवजात सुरक्षित हैं, जो उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 29 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन