ईश्वर शांति महाविद्यालय में स्नातक की मिड टर्म और प्रायोगिक परीक्षा शुरू, 10 अगस्त तक होगा आयोजन
परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी
ईश्वर शांति महाविद्यालय, झखरा में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्नातक की मिड टर्म और प्रायोगिक परीक्षाएं 5 अगस्त से शुरू हो गई हैं. इन परीक्षाओं का आयोजन 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है.
Bettiah News: ईश्वर शांति महाविद्यालय, झखरा में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर, सत्र 2024-28 के चौथे सेमेस्टर तथा सत्र 2025-29 के द्वितीय सेमेस्टर की मिड टर्म एवं प्रायोगिक परीक्षाएं कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जा रही हैं. परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक दोनों पालियों में होगा.
विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार हो रहा परीक्षा संचालन
महाविद्यालय के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा संचालन सुनिश्चित किया गया है. सभी परीक्षा कक्षों में आवश्यक व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें.
मिड टर्म परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य
महाविद्यालय की प्राचार्य सबा खानम ने कहा कि मिड टर्म परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को छठे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है. इसलिए सभी छात्रों के लिए मिड टर्म एवं प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है.
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था
कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त बनाने के लिए आवश्यक निगरानी व्यवस्था की है. परीक्षार्थियों से विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करने की अपील की गई है.
शिक्षकों और कर्मियों की रही सक्रिय भूमिका
परीक्षा के सफल संचालन में सचिव सत्येंद्र शरण, शैलेंद्र शरण, एचओडी प्रो. संजना पाठक, हेड क्लर्क रजनीश कुमार मिश्रा, आईटी हेड कुणाल कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार पांडेय सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही.
यह भी पढ़ें: एमजीसीयू में एबीवीपी सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन, 31 अगस्त तक चलाया जाएगा अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










