बगहा-दो में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सेविकाओं के साथ बैठक करती सीडीपीओ

बगहा-दो में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई. पोषण ट्रैकर को नियमित अपडेट करने और योजनाओं के सुचारू संचालन पर चर्चा की गई. किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सेविकाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Bagaha News: प्रखंड बगहा-दो के सभागार में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) संगीता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में महिला पर्यवेक्षिकाएं, डाटा ऑपरेटर, सांख्यिकी सहायक एवं सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन, पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 पोषण ट्रैकर नियमित अपडेट करने का निर्देश

सीडीपीओ संगीता कुमारी ने सभी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों से संबंधित सूचनियों का नियमित अध्ययन एवं अद्यतन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर प्रतिदिन संचालित हों और बच्चों को समय पर पौष्टिक नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए.

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

सीडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहना चाहिए. योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों एवं महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए. यदि किसी केंद्र के संचालन में अनियमितता या लापरवाही की शिकायत मिलती है तो संबंधित सेविका एवं सहायिका के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित निरीक्षण का निर्देश

बैठक में महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने तथा गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा.

पोषण और बाल विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए सेविकाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: योगापट्टी में बाढ़ से सड़क डूबी, ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाया चचरी पुल



विज्ञापन
चंद्रप्रकाश आर्य

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन