गंडक में बढ़ते जलप्रवाह को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की अपील
सांकेतिक तस्वीर
नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए कमर कस ली है और नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.
Bettiah News: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश का असर अब गंडक नदी पर साफ दिखाई देने लगा है. गुरुवार की शाम करीब चार बजे वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 2 लाख 3 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जल संसाधन विभाग के अनुसार आने वाले समय में जलप्रवाह बढ़कर करीब ढाई लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है. संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं.
Valmikinagar News: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के संकेत
नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार यदि वर्षा का सिलसिला जारी रहा तो जलप्रवाह में और बढ़ोतरी हो सकती है. इससे नदी के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
नदी किनारे बसे लोगों को किया जा रहा जागरूक
संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए लगातार जागरूक करना शुरू कर दिया है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
तटबंधों पर पूरी रात निगरानी के निर्देश
बाढ़ नियंत्रण अंचल पडरौना के अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार ने बताया कि सभी अभियंताओं को तटबंधों पर रातभर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. विशेष रूप से पीपी तटबंध की कड़ी निगरानी की जा रही है. विभाग के सभी अभियंता अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है. लोगों से नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें: योगापट्टी में बाढ़ से सड़क डूबी, ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाया चचरी पुल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










