नरकटियागंज के शिवगंज चौक पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला

Updated:
विज्ञापन

दुकान में घुसी स्कोर्पियो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शिवगंज चौक पर गुरुवार को एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक को भीषण टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई. इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

West Champaran News: नरकटियागंज नगर के शिवगंज चौक पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे स्थित एक बिल्डिंग मिस्त्री की दुकान में जा घुसा. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

Narkatiaganj News: पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर दुकान में घुसी स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज गति से आ रही थी. शिवगंज चौक के समीप उसने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और चालक नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद वाहन सीधे सड़क किनारे स्थित बिल्डिंग मिस्त्री की दुकान में जा घुसा.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

अचानक हुई दुर्घटना के बाद चौक पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार और अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

दो-तीन लोग हुए घायल

घटना में दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों की तत्काल सहायता की. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने भीड़ को नियंत्रित किया और स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी. शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 29 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन