बेतिया: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 29 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण में 10वीं और 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए 10 से 14 अगस्त तक पांच प्रखंडों में रोजगार शिविर आयोजित हो रहे हैं. इसमें सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 29 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा.

विज्ञापन

Bettiah News: जिला नियोजनालय पश्चिम चंपारण की ओर से जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 10 अगस्त से 14 अगस्त तक पांच प्रखंडों में रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर में निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के कुल 60 पदों पर भर्ती करेगी. जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रहेगा.

विज्ञापन

10वीं और 12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

रोजगार शिविर में 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार रुपये से 29 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा.

पांच प्रखंडों में लगेगा रोजगार शिविर

जिला नियोजनालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार रोजगार शिविर 10 अगस्त को बगहा-1, 11 अगस्त को रामनगर, 12 अगस्त को गौनाहा, 13 अगस्त को मझौलिया तथा 14 अगस्त को बेतिया में आयोजित किया जाएगा. सभी शिविर सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे.

एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी

जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि रोजगार शिविर में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. पंजीकृत अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने की अपील

जिला नियोजनालय ने जिले के अधिक से अधिक योग्य बेरोजगार युवाओं से रोजगार शिविर में भाग लेने की अपील की है. विभाग का कहना है कि ऐसे रोजगार शिविरों के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सावन में मेहंदी और हरी चूड़ियों का महत्व, भगवान शिव की आराधना से जुड़ी है मान्यता


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन