सावन में मेहंदी और हरी चूड़ियों का महत्व, भगवान शिव की आराधना से जुड़ी है मान्यता

Updated:
विज्ञापन

अचार्य सुशील पांडे

सावन का महीना प्रकृति और भगवान शिव की आराधना का विशेष समय है. इस दौरान हरी चूड़ियाँ और मेहंदी पहनना केवल श्रृंगार नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य और गहरी आस्था का प्रतीक है.

विज्ञापन

Importance of Bangles In Sawan: महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान (वेद विद्यालय) के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है. इस माह में श्रद्धा और निष्ठा से भगवान शिव की उपासना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की धार्मिक मान्यता है. उन्होंने सावन में मेहंदी, हरी चूड़ियों और हरे रंग के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी.

भगवान शिव को प्रिय है हरा रंग

loerd.jpg
AI GENERATED IMAGE

प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि सावन का महीना हरियाली और प्रकृति के सौंदर्य का प्रतीक है. भगवान शिव को बिल्वपत्र, दूर्वा, शमीपत्र, भांग और धतूरा जैसे हरे रंग के पूजन पदार्थ अर्पित किए जाते हैं. इसी कारण हरा रंग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना गया है. धर्मग्रंथों में वृक्षों और वनस्पतियों की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है.

महिलाएं प्रकृति के साथ स्थापित करती हैं सामंजस्य

उन्होंने कहा कि शास्त्रों में नारी को प्रकृति का स्वरूप माना गया है. वर्षा ऋतु में चारों ओर हरियाली छाने पर महिलाएं भी हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां और मेहंदी धारण कर प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करती हैं. विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से भगवान शिव की आराधना करती हैं.

ज्योतिष और आयुर्वेद में भी है महत्व

प्राचार्य पाण्डेय ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से माना गया है, जो बुद्धि, समृद्धि और शुभता का प्रतीक है. वहीं आयुर्वेद के अनुसार मेहंदी शीतल प्रकृति की होती है. वर्षा ऋतु में इसका उपयोग स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है.

आस्था और संस्कृति का प्रतीक है सावन का श्रृंगार

SAWAN (1).jpg
AI GENERATED IMAGE

उन्होंने कहा कि सावन में मेहंदी लगाना और हरी चूड़ियां पहनना केवल श्रृंगार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है. इसी भावना के साथ महिलाएं भगवान शिव की पूजा कर परिवार के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करती हैं.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में डीएम का औचक निरीक्षण, केंद्रीय मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश


विज्ञापन
Sujit Kumar Path

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar Path

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन