रामनगर कॉलेज परिसर में निकला 9 फीट का अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज परिसर

रामगनर के प्रिंस मोहन विक्रम शाह कॉलेज परिसर में गुरुवार सुबह एक 9 फीट लंबा अजगर देखा गया. छात्रों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा.

विज्ञापन

बगहा से विभोर पांडेय की रिपोर्ट

West Champaran News: रामनगर नगर स्थित प्रिंस मोहन विक्रम शाह कॉलेज परिसर में गुरुवार सुबह करीब 9 फीट लंबे अजगर के दिखाई देने से छात्रों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही रामनगर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 किलो वजनी अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए जंगल ले जाया गया.

Ramnagar News: कॉलेज परिसर में दिखा विशाल अजगर

गुरुवार सुबह कॉलेज परिसर में छात्रों ने अचानक एक विशाल अजगर को देखा. अजगर दिखाई देते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया. छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना रामनगर वन विभाग कार्यालय को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.

वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

aj.jpg

फॉरेस्ट कर्मी शहादत मियां के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से अजगर का सफल रेस्क्यू किया. काफी सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरे में रखा गया, ताकि उसे बिना किसी नुकसान के जंगल में छोड़ा जा सके.

करीब 9 फीट लंबा और 20 किलो तक वजनी था अजगर

aj (1).jpg

वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया अजगर लगभग 9 फीट लंबा और 15 से 20 किलो वजन का था. रेस्क्यू के दौरान कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अभियान पूरा किया.

बरसात में सतर्क रहने की अपील

रामनगर वन प्रक्षेत्र के रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगली जीव अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप या वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और उसे पकड़ने का प्रयास स्वयं न करें.

यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर गंडक बराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा


विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन