सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अभियान तेज, 5,090 लाभार्थी अब भी शेष
सांकेतिक तस्वीर
योगापट्टी प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 23,778 लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, लेकिन 5,090 लाभार्थी अब भी शेष हैं. प्रशासन ने शेष प्रमाणीकरण शीघ्र पूरा कराने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायकों सहित अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
West Champaran News: समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर योगापट्टी प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्रखंड के कुल 28,868 पेंशनधारियों में अब तक 23,778 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 5,090 लाभार्थियों का प्रमाणीकरण अभी शेष है. लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रशासन ने पंचायत स्तर पर विशेष व्यवस्था की है.
Yogapatti News: पंचायत स्तर पर बनाई गई विशेष व्यवस्था
लंबित जीवन प्रमाणीकरण कार्य को पूरा कराने के लिए पंचायत स्तर पर बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायकों के अलावा आवास सहायकों, विकास मित्रों, स्वच्छता कर्मियों और किसान सलाहकारों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.
घर-घर जाकर कराया जा रहा प्रमाणीकरण
बीडीओ शशिभूषण कुमार ने बताया कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को घर-घर जाकर तथा पंचायत कार्यालय में पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया गया है. अभियान का उद्देश्य शेष सभी लाभार्थियों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित करना है.
पेंशनधारियों से जल्द प्रमाणीकरण कराने की अपील
बीडीओ ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लें. उन्होंने कहा कि समय पर प्रमाणीकरण नहीं होने पर पेंशन भुगतान प्रभावित हो सकता है.
नियमित भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर
प्रशासन का कहना है कि जीवन प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान निर्बाध रूप से जारी रहेगा. अभियान पूरा होने तक सभी संबंधित कर्मियों को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 29 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










