वाल्मीकिनगर गंडक बराज के फाटक में फंसा 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच वाल्मीकिनगर गंडक बराज के फाटक में फंसा एक 10 फीट लंबा विशाल अजगर वन विभाग की टीम के त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. वनकर्मियों ने विशेष उपकरणों का उपयोग कर अजगर को बिना किसी चोट के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा.

विज्ञापन

West Champaran News: मॉनसून के दौरान गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच गुरुवार की सुबह वाल्मीकिनगर गंडक बराज के तीन नंबर फाटक पर करीब 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर फंस गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विशेष उपकरणों की मदद से सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Valmikinagar News: गंडक बराज के फाटक में फंसा था अजगर

जानकारी के अनुसार गंडक नदी के तेज बहाव के साथ बहकर आया अजगर बराज के तीसरे फाटक के लोहे के ढांचे में फंस गया था. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.

वन विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

वनपाल आशीष कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया. विशेष उपकरणों और प्रशिक्षित तकनीक की मदद से काफी मशक्कत के बाद अजगर को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया अजगर

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास यानी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान अजगर को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची.

वन विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी और जंगल से सटे क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं. ऐसे में किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें.

यह भी पढ़ें: बेतिया: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 29 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन