नरकटियागंज में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, 48 घंटे में पूरे शहर की होगी सफाई

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम चंपारण में नगर परिषद के सफाई कर्मियों की आठ दिनों की हड़ताल समाप्त हो गई है. ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के निर्देश पर हड़ताल ख़त्म होने के बाद, अब अगले 48 घंटों में पूरे शहर को साफ करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा.

विज्ञापन

West Champaran News: नगर परिषद के सफाई कर्मियों की आठ दिनों से जारी हड़ताल गुरुवार दोपहर ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के निर्देश पर समाप्त हो गई. दो सूत्री मांगों को लेकर करीब 250 सफाई कर्मी नगर परिषद कार्यालय में धरने पर थे. हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे. हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर परिषद ने अगले 48 घंटे के भीतर पूरे शहर की सफाई का विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है.

Narkatiaganj News: 48 घंटे में शहर साफ करने की तैयारी

नगर परिषद सभापति रीना देवी ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. पिछले आठ दिनों में जमा हुए कचरे को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएगा. सफाई कार्य की निगरानी संबंधित वार्ड पार्षदों के सहयोग से की जाएगी.

युद्धस्तर पर चलेगा सफाई अभियान

उपसभापति पूनम देवी ने कहा कि लगातार बारिश और एक सप्ताह से अधिक समय तक सफाई बाधित रहने के कारण शहर में गंदगी बढ़ गई है. इसे देखते हुए युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सभी प्रमुख सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जाएगी.

संगठन के निर्देश पर समाप्त हुई हड़ताल

ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के स्थानीय अध्यक्ष मनोज राउत ने बताया कि संगठन के निर्देश पर सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी अब नियमित रूप से अपने कार्य पर लौट आए हैं.

सामान्य होगी सफाई व्यवस्था

नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि विशेष अभियान पूरा होने के बाद शहर की नियमित सफाई व्यवस्था फिर से सामान्य कर दी जाएगी. लोगों से भी शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: योगापट्टी में बाढ़ से सड़क डूबी, ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाया चचरी पुल


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन