ePaper

शिक्षक के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Updated at : 22 Jul 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

प्रखंड बगहा एक अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय चखनी में मंगलवार को उस समय अफरा -तफरी मच गई.

विज्ञापन

बगहा. प्रखंड बगहा एक अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय चखनी में मंगलवार को उस समय अफरा -तफरी मच गई. जब स्थानीय कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय के कार्यालय में अनाधिकृत रूप से पहुंचकर एक शिक्षक पर अभद्र व्यवहार करते हुए जानलेवा हमला करने मामले में शिक्षक अली अख्तर ने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिक्षक ने दिए आवेदन में लिखा है कि मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे की है, कि जब वे विद्यालय के कार्यालय में ऑफिस का कार्य कर रहे थे. कि इसी दौरान रहमान नगर चखनी गांव के कुछ ग्रामीण कार्यालय में जबरन घुस आए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे.जिसको देख शिक्षक व कर्मियों ने बीच-बचाव कर शिक्षक की जान बचाई. वहीं उन्होंने यह भी लिखा है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जब भी बाहर निकलोगे. तुम्हारी जान ले ली जाएगी . शिक्षक ने घटना को लेकर भय और असुरक्षा की भावना जताई है. पीड़ित शिक्षक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन