नव वर्ष पर स्वागत के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व हो रहा तैयार
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 26 Dec 2025 5:56 PM
नव वर्ष पर स्वागत के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर स्थित जंगल कैंप और वाल्मीकि विहार होटल सज धज कर तैयार हो रहा है.
वाल्मीकिनगर. नव वर्ष पर स्वागत के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर स्थित जंगल कैंप और वाल्मीकि विहार होटल सज धज कर तैयार हो रहा है. वन विभाग द्वारा सभी जगहों को रंग रोगन कर सजाया जा रहा है. ताकि नए वर्ष पर आने वाले पर्यटक को वहां का माहौल नया लगे. साथ ही लगातार पर्यटकों की तादाद में बढ़ोतरी को देखते हुए नए सोविनियर शॉप का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें आदिवासी थारू महिलाओं द्वारा हाथ से निर्मित वस्तु की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. साथ ही पर्यटकों के लिए भोजन उपलब्धता हेतु कैंटीन का भी विस्तार किया जा रहा है. इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर अमित कुमार ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा में कोई परेशानी नहीं हो, हमेशा नये प्रयास किया जा रहा है. ताकि वीटीआर को नया लुक दिया जा सके. जिससे पर्यटक और ज्यादा प्रभावित हो. इधर लगातार पर्यटकों के बढ़ती तादाद को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था का विस्तार वाल्मीकि विहार रिसॉर्ट के बगल में किया जा रहा है. ताकि पर्यटन पर आए पर्यटकों को पार्किंग की बेहतर सुविधा मिल सके. साथ ही बताया कि नए वर्ष की स्वागत के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन पुरी तरह तैयार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










