मध्यान्ह भोजन में कीड़ा मिलने पर हंगामा, बहिष्कार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 8:29 PM

विज्ञापन

प्रखंड के चनायन बांध पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मलूका टोला में मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से छात्र-छात्राओं ने खाना को विद्यालय परिसर में ही फेंक दिया और खाना खाने का बहिष्कार किया.

विज्ञापन

मझौलिया. प्रखंड के चनायन बांध पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मलूका टोला में मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से छात्र-छात्राओं ने खाना को विद्यालय परिसर में ही फेंक दिया और खाना खाने का बहिष्कार किया. इसकी सूचना पर अभिभावकों ने पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया. कुछ देर के लिए हंगामा भी किया. छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों ने बताया कि मध्याह्न भोजन के आपूर्ति करने वाले एनजीओ द्वारा गुणवत्ता युक्त भोजन की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है. आए दिन बेहद ही खराब भोजन की आपूर्ति की जा रही है. भोजन की गुणवत्ता इतना खराब है कि मंगलवार को भोजन में कीड़े भी निकले हैं, जो जांच का विषय है. लोगों ने भोजन की आपूर्ति करने वाले एनजीओ के विरूद् कार्रवाई करने के मांग किया. इससे एनजीओ द्वारा आपूर्ति किए गए भोजन को छात्र छात्राएं नहीं खा रहे हैं. बच्चे खाना घर से विद्यालय लेकर आ रहे हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान ने बताया कि मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली है. इसकी जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन