नवनियुक्त महिला सिपाहियों का वाल्मीकिनगर में प्रशिक्षण शुरू

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 21 Jul 2025 5:52 PM

विज्ञापन

बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र वाल्मीकिनगर में सोमवार से नवनियुक्त महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र वाल्मीकिनगर में सोमवार से नवनियुक्त महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. यह प्रशिक्षण समादेष्टा निर्मला के नेतृत्व में 215 दिनों तक चलेगा. बताते चलें कि बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल वाल्मीकिनगर बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना 18 जून 2018 को हुई थी. स्थापना के उपरांत पहली बार महिलाओं का प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है. प्रशिक्षण के प्रथम दिन समादेष्टा निर्मला ने सभी नवनियुक्त महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण के तौर तरीकों से अवगत कराया. साथ ही रहन-सहन से लेकर दिनचर्या में ट्रेनिंग के निर्धारित समय में अपने को तैयार होकर पहुंचना तथा सभी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया. इस बाबत समादेष्टा निर्मला ने बताया कि हम लोगों के लिए यह ऐतिहासिक पल है. क्योंकि प्रशिक्षण केंद्र के स्थापना के उपरांत पहली बार यहां प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है. उन्होंने बताया कि चुकी प्रशिक्षण के लिए अपने बिल्डिंग और ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा था. हालांकि अभी भी कंस्ट्रक्शन निर्माणाधीन है. फिर भी प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी है. प्रशिक्षण के लिए प्राचार्य का काम मैं स्वयं करूंगी और सह प्राचार्य के लिए उपाधीक्षक रंजीत कुमार, अपूर्वा कुमारी और रीता कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इस प्रशिक्षण के लिए कुल 279 महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति हुई है. जिसमें 248 सिपाही ने अपना योगदान दिया है. जिनका प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ है. प्रशिक्षण के दौरान इन महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण तरीके से तैयार किया जाएगा. ताकि प्रशिक्षण के उपरांत किसी भी परिस्थिति से निपट सके. मौके पर बटालियन के रमाशंकर पांडेय, मनोज सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र कुमार, जवाहर पांडेय, राजेश कुमार, तारा चंद सिंह, शंभूनाथ प्रसाद, गोपाल कृष्ण झा सहित कई महिला और पुरुष जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन