ePaper

Bettiah : छापेमारी के दौरान 35 लीटर शराब सहित तीन गिरफ्तार

Updated at : 14 Sep 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : छापेमारी के दौरान 35 लीटर शराब सहित तीन गिरफ्तार

सहोदरा थाना क्षेत्र के कामता राजपुर दलित बस्ती में शुक्रवार की शाम में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 35 लीटर शराब सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

गौनाहा . सहोदरा थाना क्षेत्र के कामता राजपुर दलित बस्ती में शुक्रवार की शाम में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 35 लीटर शराब सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 35 लीटर चुलाई देशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के श्रवण महतो, राजेश कुमार व शेख भूटू के रूप में की गई है. तीनों युवक कामता राजपुर के रामनाथ महतो के यहां से शराब ले जा रहे थे. वही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया. तीनों के विरुद्ध पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन