बिहार पुलिस के नवचयनित 230 आरक्षियों को प्रशिक्षित करेगा एसएसबी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 6:17 PM

विज्ञापन

बिहार पुलिस के नवचयनित 230 आरक्षियों को एसएसबी द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा.

विज्ञापन

बगहा. बिहार पुलिस के नवचयनित 230 आरक्षियों को एसएसबी द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा. उक्त प्रशिक्षण एसएसबी 65 वाहिनी के सीमांत प्रशिक्षण केंद्र में बगहा पुलिस में चयनित आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण अवधि लगभग 10 माह का होगा. प्रशिक्षण का शुभारंभ 21 जुलाई से शुरू होगा. जिसे एसएसबी के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया जाएगा. इसका उद्देश्य नव आरक्षियों को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से दृढ़, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करना है. एसएसबी 65 वीं वाहिनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु जवानों को आधुनिक हथियारों का संचालन, जंगल व गुरिल्ला युद्ध कौशल उग्रवाद एवं आंतरिक सुरक्षा से निपटने की रणनीतियों, भीड़ नियंत्रण एवं संकट प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं अनुशासन पर प्रशिक्षित किया जाएगा. यह समग्र प्रशिक्षण एसएसबी कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा. यह बिहार पुलिस को व्यवस्थित, सशक्त व सजग बल के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन