नेपाल में हो रहे विरोध को देखते हुए एसएसबी के जवान अलर्ट

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 Sep 2025 6:21 PM

विज्ञापन

नेपाल सरकार के खिलाफ नेपाली क्षेत्र में छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवान अलर्ट मोड पर आ गए हैं.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. नेपाल सरकार के खिलाफ नेपाली क्षेत्र में छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवान अलर्ट मोड पर आ गए हैं. सीमा पार जाने वाले तथा सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में आने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है तथा उनकी वाहनों का गहन तलाशी भी किया जा रहा है. भारतीय सीमा से नेपाल जाने वाले पर्यटकों को सतर्क रहने तथा लंबी दूरी की यात्रा से बचने का भी सलाह एसएसबी जवानों के द्वारा दिया जा रहा है. बताते चलें कि नेपाल में नेपाल सरकार के द्वारा इंटरनेट मीडिया अकाउंट को गुरुवार को बंद कर दिया गया था. जिसको लेकर सोमवार को छात्रों के द्वारा नेपाल के संसद भवन के सामने प्रदर्शन किया जा रहा था. लेकिन प्रदर्शन के दौरान नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों पर फायरिंग कर दिया. जिससे कई छात्रों की मृत्यु हो गयी थी. इसलिए सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन