सीकर के जतिन चाहर ने हासिल की JEE एडवांस में रैंक 3, IIT में पढ़ाई का सपना हुआ पूरा

जतिन चाहर (PC-सोशल मीडिया)
JEE Advanced Result 2026: जतिन चाहर ने JEE एडवांस परीक्षा में रैंक 3 हासिल किया है. उन्होंने सीकर में रहकर पढ़ाई की थी.
JEE Advanced Result 2026 Rank 3 Topper: राजस्थान के शिक्षा हब सीकर ने एक बार फिर JEE Advanced में अपना परचम लहराया है. JEE Advanced 2026 के जारी रिजल्ट में सीकर के छात्र जतिन चाहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल की है. जेईई एडवांस का रिजल्ट आ चुका है और आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं.
रैंक 3 लाकर सीकर का नाम किया रोशन
जतिन चाहर ने JEE Advanced 2026 परीक्षा में 360 में से 319 मार्क्स हासिल किया है. उन्होंने देश के टॉप तीन कैंडिडेट्स में अपनी जगह बनाई है. जतिन ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सीकर और राजस्थान का नाम रोशन किया है. यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का परिणाम मानी जा रही है.
देश के टॉप-3 में बनाई जगह
| रैंक | नाम | अंक |
|---|---|---|
| AIR 1 | शुभम कुमार | 330/360 |
| AIR 2 | कबीर छिल्लर | 329/360 |
| AIR 3 | जतिन चाहर | 319/360 |
माता पिता को दिया सफलता का क्रेडिट
जतिन सीकर में रहकर एक प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाई करते हुए. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को जाता है. जतिन ने दिन रात पढ़ाई करके ये सफलता हासिल की है.
मेहनत और लगन ने दिलाई सफलता
इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 1.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 56, 880 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. रैंक 1 हासिल करने वाले टॉपर IIT Delhi Zone के हैं.
अब IIT में मिलेगी एंट्री
JEE Advanced में AIR 3 हासिल करने के बाद जतिन के सामने देश के फेमस IITs में अपनी पसंद की ब्रांच चुनने का मौका होगा. JoSAA काउंसलिंग के जरिए उन्हें IIT Bombay, IIT Delhi, IIT Madras समेत देश के किसी भी टॉप IIT में एडमिशन मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: बिहार के शुभम कुमार ने रचा इतिहास, बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










