JEE Advanced 2026: बिहार के शुभम कुमार ने रचा इतिहास, बने ऑल इंडिया टॉपर

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
JEE Advanced 2026 Result Out

जेईई एडवांस्ड टॉपर (Social Media)

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार के शुभम कुमार ने 330 अंकों के साथ AIR 1 हासिल किया है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Advanced 2026: इंजीनियरिंग की दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक ‘जेईई एडवांस्ड 2026’ का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार एग्जाम कंडक्ट करने वाली इंस्टीट्यूट आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) ने रिजल्ट की घोषणा की है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. इस साल के रिजल्ट में बिहार के शुभम कुमार ने इतिहास रचते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (CRL 1) हासिल की है.

JEE Advanced 2026: बिहार के शुभम कुमार ने किया टॉप

इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बिहार के शुभम कुमार ने टॉप किया है. शुभम ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 330 मार्क्स हासिल किए हैं. शुभम ने इससे पहले जेईई मेन 2026 परीक्षा में भी अपना जलवा बिखेरा था. उन्होंने जेईई मेन के जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन में पूरे 100 पर्सेंटाइल मार्क्स स्कोर किए थे, और अब एडवांस्ड में भी उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है.

कहां के रहने वाले हैं शुभम कुमार? 

शुभम कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं. शुभम के पिता शिव कुमार एक बिजनेसमैन (व्यवसायी) हैं और उनकी मां कंचन देवी एक हाउसवाइफ हैं. शुभम स्कूल से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे. उन्हें बचपन से ही इंजीनियरिंग के फील्ड में रुचि थी.  शुभम की इस सफलता पर उनके माता-पिता और पूरा जिला खुश है.

इस बार कितने छात्र हुए पास? 

इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को दो शिफ्टों में ली गई थी. इस बार परीक्षा के लिए कुल 1,87,389 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 1,79,694 छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे. कुल टॉप करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या 56,880 है. इनमें 10,107 महिला छात्र शामिल हैं.

टॉपर्स लिस्ट में IIT दिल्ली जोन का जलवा

इस बार आईआईटी दिल्ली जोन का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है. देश के टॉप 3 रैंकर्स इसी जोन से आते हैं. जहां शुभम कुमार 330 अंकों के साथ पहले नंबर पर रहे, वहीं कबीर छिल्लर महज 329 अंकों के साथ दूसरे स्थान (AIR 2) पर रहे. इसके अलावा जतिन चाहर ने 319 अंक लाकर तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल किया है.

छात्राओं में आरोही देशपांडे बनीं टॉपर

लड़कियों की कैटेगरी में भी IIT दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे ने बाजी मारी है. आरोही ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 360 में से 280 अंक हासिल किए हैं. उनकी ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 77 है, और वह इस साल की फिमेल टॉपर बनी हैं.

JEE Advanced 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें?

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए ‘JEE Advanced 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.  
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. 
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Toppers: लड़कों में शुभम तो लड़कियों में आरूही ने मारी बाजी, 56880 छात्रों ने पास की परीक्षा

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola