एसएसबी ने दो मवेशी के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 9:01 PM

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झंडू टोला के पास से दो तस्कर गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झंडू टोला में तैनात सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और कर्मियों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात लगभग नौ बजे तेल फॉल घाट के नजदीक नेपाल की तरफ से दो व्यक्तियों को एक भैंस और उसके एक बच्चे के साथ आते देखा. जिसे जवानों के ललकारने के बाद तस्करों को मवेशी के साथ हिरासत में लेते हुए शुक्रवार को वाल्मीकिनगर थाना को सुपुर्द कर दिया. पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश महाराजगंज जिला के निचलौल अमड़ा निवासी कयामत अली तथा वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र झंडू टोला निवासी रामाश्रय राम के रूप में की गयी है. दोनों आरोपियों और जब्त मवेशी को वाल्मीकिनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 90/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन