Bettiah: हैवेल्स कंपनी की बड़ी छापेमारी, नकली इलेक्ट्रिक सामान जब्त

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

पश्चिम चंपारण के सिकटा बाजार में हैवेल्स कंपनी की छापेमारी से हड़कंप मच गया. एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से भारी मात्रा में नकली बिजली के सामान बरामद किए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर और जानें कैसे हुआ इस फर्जीवाड़े का खुलासा...

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा बाजार स्थित बॉर्डर चौक पर हैवेल्स कंपनी की टीम ने पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से भारी मात्रा में नकली बिजली के सामान बरामद किए हैं. देर शाम हुई इस छापेमारी के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, हैवेल्स कंपनी को सूचना मिली थी कि बॉर्डर चौक स्थित “अग्रवाल इलेक्ट्रिक” में कंपनी के नाम पर नकली वायर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचे जा रहे हैं.

इसके बाद कंपनी के फील्ड ऑफिसर विकास मंडल के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ दुकान में छापेमारी की. तलाशी के दौरान करीब 10 पैकेट से अधिक नकली बिजली के सामान और वायर बरामद किए गए.

बाजार में मच गया हड़कंप

छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास की कई इलेक्ट्रॉनिक दुकानों के शटर गिर गए. कंपनी की टीम ने बरामद सामान की जांच के बाद इसे नकली बताते हुए पुलिस को सौंप दिया.

दुकान संचालक पर दर्ज हुआ केस

सिकटा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि हैवेल्स कंपनी के फील्ड ऑफिसर विकास मंडल के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में दुकान संचालक रूपेश कुमार को आरोपी बनाया गया है.

पुलिस ने मौके से जब्त किए गए सभी सामानों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

नकली सामान बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने कहा कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.

सिकटा से अमर कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन