Bettiah Truck Accident: अनियंत्रित ट्रक का तांडव आधा दर्जन पोल टूटे
अनियंत्रित ट्रक ने मचाया उत्पाद
Bettiah Truck Accident: मैनाटाड़ के रमपुरवा पश्चिम टोला में आधी रात को अनियंत्रित ट्रक ने मचाया उत्पाद . आधा दर्जन विद्युत पोल तोड़े, दो मकानों और पेड़ों को किया क्षतिग्रस्त.
मैनाटांड़ से रंजीत कुमार पटेल की रिपोर्ट
Bettiah Truck Accident: बेतिया के मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा पश्चिम टोला गांव में शुक्रवार की आधी रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक बस्ती में घुस गया.रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक ने रास्ते में आने वाली कई चीजों को अपनी चपेट में ले लिया.इस हादसे में बिजली के कई खंभे जमींदोज हो गए और दो रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है.
आधी रात को मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक बस्ठा की ओर से मैनाटाड़ की तरफ आ रहा था .इसी दौरान चालक रास्ता भटक गया और वाहन को रमपुरवा गांव की ओर ले गया . रफ्तार पर नियंत्रण खोने के कारण ट्रक ने सबसे पहले लाइन से खड़े आधा दर्जन बिजली के खंभों को पूरी तरह तोड़ डाला .जोरदार आवाज सुनकर अनहोनी की आशंका में ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए.

घरों और पेड़ों को पहुंचाया नुकसान
खंभों को तोड़ने के बाद भी ट्रक नहीं रुका और उसने आगे बढ़कर जयचंद्र पटेल के दो आम के पेड़ों को उखाड़ फेंका.इसके बाद अनियंत्रित वाहन देवराज पटेल और हरेंद्र शर्मा के घरों से जा टकराया, जिससे मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है.हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर ट्रक चालक अंधेरे में फरार हो गया.
पुलिस ने शांत कराया आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही मैनाटाड़ थाना की डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची .पुलिस ने दुर्घटना से नाराज और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू की .बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक रक्सौल का है .मैनाटाड़थानाध्यक्षबब्लू कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










