चनपटिया बगीचा प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल, द साइंस एरा ने जीती ट्रॉफी
chanpatia-cricket-tournament-bagicha-premier-league-final-science-era-champion
Chanpatia Cricket Tournament: चनपटिया में आयोजित बगीचा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में द साइंस एरा ने पोलार्ड इलेवन को 12 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. आशीष कुमार मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन चुने गए.
बेतिया के चनपटिया से अजय चौबे की रिपोर्ट
Chanpatia Cricket Tournament: चनपटिया नगर के कुंवारी माई मंदिर स्थित मैदान में आयोजित बगीचा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार देर शाम रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ. फाइनल में द साइंस एरा ने पोलार्ड इलेवन को 12 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को अंतिम ओवर तक बांधे रखा.
239 रन का लक्ष्य, 12 रन से मिली जीत
फाइनल मुकाबले में पोलार्ड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करते हुए द साइंस एरा की टीम ने 239 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोलार्ड इलेवन की टीम 227 रन ही बना सकी और 12 रन से मुकाबला हार गई.
आशीष कुमार ने जीते तीन बड़े पुरस्कार
द साइंस एरा के खिलाड़ी आशीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का खिताब अपने नाम किया. वहीं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार छोटू कुमार को दिया गया.
खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
मैच से पहले मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का लगातार हौसला बढ़ाते रहे.
विजेता टीम को मिला 10 हजार रुपये का पुरस्कार
समापन समारोह में नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रजनी देवी ने विजेता टीम द साइंस एरा को 10 हजार रुपये तथा उपविजेता पोलार्ड इलेवन को 5 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुख्य पार्षद रजनी देवी, भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद, डॉ. वतन केशरी, अभिषेक पाण्डेय, जमाल अख्तर, सतीश कुमार, राकेश चौबे, नीरज कुमार, राहुल कुमार, प्रशांत सर्राफ, सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, अंशु कुमार, शिब्बू सिंह और विन्नी कुमार सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










