पोलियो मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयार, 28 जून से घर-घर पहुंचेगी टीम

Updated:
विज्ञापन

Bagaha Pulse Polio Campaign: बगहा-दो और हरनाटांड़ क्षेत्र में 28 जून से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 75,834 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी. अभियान के लिए 500 स्वास्थ्यकर्मी, 164 होम-टू-होम टीम और 45 ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha Pulse Polio Campaign: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बगहा-दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हरनाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में 28 जून से विशेष अभियान शुरू होगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के 75,834 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

500 स्वास्थ्यकर्मी संभालेंगे अभियान की जिम्मेदारी

शहरी पीएचसी बगहा-दो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केवीएन सिंह ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए करीब 500 स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 164 होम-टू-होम टीमों का गठन किया गया है.

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौक-चौराहों पर रहेंगी ट्रांजिट टीमें

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आने-जाने वाले बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 45 ट्रांजिट टीमों को तैनात किया गया है. वहीं स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य आवश्यक स्थानों पर दो मोबाइल टीमें भी कार्य करेंगी.

59 सुपरवाइजर करेंगे निगरानी

अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए 59 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं. पोलियो वैक्सीन और अन्य आवश्यक सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहरी पीएचसी बगहा-दो में एक मुख्य डिपो तथा 13 सब-डिपो बनाए गए हैं. इन्हीं केंद्रों से सभी टीमों को समय पर वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी.

अभिभावकों से सहयोग की अपील

डॉ. केवीएन सिंह ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को दवा पिलाना बेहद जरूरी है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक अवश्य दिलवाएं और पोलियो मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.

तैयारियों की हुई समीक्षा

अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान आरबीएसके के नोडल पदाधिकारी डॉ. रणवीर सिंह, प्रमुख डाटा ऑपरेटर जितेश कुमार, कोल्ड चेन हैंडलर पिंकी कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चनपटिया बगीचा प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल, द साइंस एरा ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन